तुम याद आये
बहुत दिन बाद कुछ लिखा
तो बेसबब तुम याद आये
वो खुशबुओं में नहाये,
जो तुम फूलों में मुस्कुराये
हसीनों की बस्ती,
नही मौत सस्ती
तुमको छुपाये,
तुमसे ही राज़-ऐ-दिल बताये
बहुत दिन बाद कुछ लिखा
तो बेसबब तुम याद आये
मुझे तेरी आहों का वास्ता
रख नज़र तू,
तू ही मेरी चाहतों का रास्ता
बेखबर से ख्वाबों में,
तेरी आँखें बहुत रुलायें
बहुत दिन बाद कुछ लिखा
तो बेसबब तुम याद आये
मुझमें ही समाये,
मेरे हौसलों की बन्दिशों से सताये
की कोई बैठा हो जैसे,
मेरी ग़ज़लों को गुनगुनाये
तुम बेसबब बहुत याद आये
बहुत दिन बाद कुछ लिखा
तो बेसबब तुम याद आये
वो रंगीन पतझड़,
फानूस की क्यारी
रोना बिलखना,
तेरी वो अदाकारी
वो कुछ कानों में फुसफुसाये
यूँ गले लग कर तेरे,
हम उन आखों में मुस्कुरायें
बहुत दिन बाद कुछ लिखा
तो बेसबब तुम याद आये
नही राज़दारी, न ही पर्दादारी
रूह की मिल्कियत में,
मौत भी हारी
तुझसे तेरे ग़म भुलाये,
मुझे आज तुम बहुत याद आये
बहुत दिन बाद कुछ लिखा
तो बेसबब तुम याद आये
कागज़ की सफेदी,
और वो स्याही रंगीन
कलम खिंचती है,
कई ख्वाबों को बीन
चुने हुए ख्वाबों में,
कई चेहरे छुपाये
पर मुझे तुम आज
बहुत याद आये।
बहुत दिन बाद कुछ लिखा
तो बेसबब तुम याद आये
@क्षितिज

No comments:
Post a Comment