वो दो बेटियों का बाप
आज का दिन बहुत अजीब बीता
किसी के करीब,
तो किसी का रक़ीब बन कर बीता
मुझसे कोई छूट गया हमेशा के लिए
और कोई मुझे छोड़ गया,
मैं दोस्त बदनसीब बीता ।
वो रख रहा था फासले, मौत से बहुत
पर इस ज़िंदगी का फैसला,
बहुत बेतरतीब बीता ।
न कोई उम्र थी उसकी,
वो ज़िंदगी था
वो दो बेटियों का बाप,
यूँ गहरी नींद में बीता ।
आज का दिन बहुत अजीब बीता
किसी के करीब,
तो किसी का रक़ीब बन कर बीता ।
अब कुछ भी कर ले, ये ज़िंदगी
बेपनाह मोहब्बत का वो आगोश,
बेटियों के सर सिफर बीता ।
हैं अक्स हज़ार, फरिश्तों के
पर मौत का साया,
सबसे करीब बीता ।
वो लहू से भरा खंजर,
काश रोक पाता मैं
मैं भी बेटियों के आसूं में,
वो भीगता बदनसीब बीता ।
आज का दिन बहुत अजीब बीता
किसी के करीब,
तो किसी का रक़ीब बन कर बीता ।
@क्षितिज

Very good sir
ReplyDeletethanks
Delete