वो लाल पुलोवर
कितनी बार तेरा लिखा पढूं
कितनी बार तेरी महक में भींग जाऊँ
उस चहेरे को देखकर, कुछ यूँ खामोश हो जाऊँ
आहिस्ता से कोई कह भी दे, की अब मैं तेरा हो जाऊँ
मुद्दत हुई तुझसे मिले बिना,
तेरी चाहतों में यूँ रो भी जाऊँ
तुझसे गले लगने की ख्वाइशों में,
ग़ज़लों का एक पुल बनाऊँ
मेरे जंगलों में उगती नही है,
अब रुबाइयाँ नई
सोचता हूँ की एक दफा,
तेरे घर हो भी आऊँ
कितनी बार तेरा लिखा पढूं
कितनी बार तेरी महक में भींग जाऊँ
उस गुलाब के पौधे में,
क्या उगते है अब भी कमल
एक दफा तू जो साथ चले,
तो उसको देख भी आऊँ
अब उन कुर्सियों पर बैठता है कौन,
काश किसी को मैं मिल भी जाऊँ
उस धुँए की गर्दिश में वो लम्हा बीत भी गया,
काश की तेरे गालों पर महकते केसर को,
अपने हाथों से फिर रंग लगाऊँ
कितनी बार तेरा लिखा पढूं
कितनी बार तेरी महक में भींग जाऊँ
मेरी आदतों से वाकिफ़ है तू इतना,
की मैं तू हो जाऊँ
जो रंग बदलूँ मैं अपना,
तो तेरा सिंगार हो जाऊँ
उन दीवारों में महकती है,
तेरी परछाइयाँ अब भी
तेरे रहमोकरम पर, मैं निसार हो जाऊँ
तू आज भी मुझे दे जो अपनी खुशबू,
तेरा भीगा हुआ वो लाल पुलोवर हो जाऊँ
कितनी बार तेरा लिखा पढूं
कितनी बार तेरी महक में भींग जाऊँ
मैं डूब भी गया तो शफ़क़ छोड़ जाऊँ
तेरी सांसों में अपनी महक छोड़ जाऊँ
उस ज़बी पर बोसा ले कर, यूँ तुझमें खो जाऊँ
की अब रहगुज़र नही तेरे बिन, मैं तेरा अक्स हो जाऊँ
कितनी बार तेरा लिखा पढूं
कितनी बार तेरी महक में भींग जाऊँ
उस चहेरे को देखकर, कुछ यूँ खामोश हो जाऊँ
आहिस्ता से कोई कह भी दे, की अब मैं तेरा हो जाऊँ
@क्षितिज


अहसासो की गहराई, अद्भुत
ReplyDeletethanks
Delete