गुनगुनी धूप
मकां को समेट कर फिर एक घर बनाया जाए
यादों को कुछ यूँ फैलाया जाये,
की दिलो के दागों को मिटाया जाए
अब हो भी जाए कुछ खिलौनों की बातें
छतों पर बैठ कर गुनगुनी धूप में इश्क़ लड़ाया जाए
मकां को समेट कर फिर एक घर बनाया जाए
वो रंगीन पतंगों की कतारे, अब दिखती है कम
चलो रंगीन दुपट्टों को ही तारों पर सुखाया जाए
मकां को समेट कर फिर एक घर बनाया जाए
मुझसे वाकिफ है, रिहाइशों के वो जंगलात
चलो ढूंढ कर किसी बुलबुल को दिल में बसाया जाए
मकां को समेट कर फिर एक घर बनाया जाए
अब रोज़ नही उगता, वो चांद का सूरज
कभी कभी उसको भी मुझसे मिलाया जाए
मकां को समेट कर फिर एक घर बनाया जाए
ये क्या बात हुई, की हर बात तेरी माने हम
बच्चों की तरह कभी हमको भी मनाया जाए
मकां को समेट कर फिर एक घर बनाया जाए
मखमली एहसास होते है तारों की मानिंद
कभी टिमटिमाया जाए, कभी जगमगाया जाए
आओ मिल कर इस मकां को घर बनाया जाए
रंग रोगन की, नही ज़रूरत दीवारों पर
चेहरों से नकाबों को हटाया जाए
मकां को समेट कर फिर एक घर बनाया जाए
रिश्तों के दरख्तों पर मुस्कुराहटें छुपी है
आओ मिल कर प्यार की नदी को फिर बहाया जाए
मकां को समेट कर फिर एक घर बनाया जाए
यादों को कुछ यूँ फैलाया जाये,
की दिलो के दागों को मिटाया जाए
मकां को फिर घर बनाया जाए
@क्षितिज

Dear you are creating gems.
ReplyDeleteWonderful
thanks....
Delete