Sunday, 8 March 2020

ओहदे


ओहदे 

ओहदे क्या करेंगें मेरा
ओहदों की है क्या बिसात
शब्द गूंजते है कानों में
आवाजों की नही मुझे दरकार 

वो सिफर जुड़ जाता है जब मुझसे
हो जाता है कई हज़ार
आंखों की अनदेखी नही करता वो
नज़रों से करता है प्यार 

मुहब्बतें तस्लीम नही होती
तस्दीक करती है
गुनाह करके तो देखो तुम
वो याद आएगा तुम्हें हर बार 

मैं कैफियत से जुड़ा नही
मुझे उसके कुफ़्र का है इंतज़ार
रख सलीबों पे तू दिल अपना
तुझे मौजों की क्या है दरकार 

ओहदे क्या करेंगें मेरा
ओहदों की है क्या बिसात

खुशबुओं की मानिंद 
हवाएं भी तैर जाती है जंगलों में 
शिकार पर जब निकलता है
कोई वहशी तैयार हो कर बार बार

आबो हवा के रंग 
बदलते है ज़ार ज़ार 
मुझसे मेरा तुझसे तेरा 
ये रिश्ता हुस्न का है तलबगार 

रही रात की बात 
सुबह शाम करता हूँ फरियाद
मुझमें तेरी खुशबू महके
जैसे कोई इत्र का फ़या
तेरी गर्दन पर महके बेक़रार

ओहदे क्या करेंगें मेरा
ओहदों की है क्या बिसात
शब्द गूंजते है कानों में
आवाजों की नही मुझे दरकार

@क्षितिज 

*तस्लीम (अंगीकार) 
*तस्दीक(सत्यापन) 

No comments:

Post a Comment